{"_id":"6a87699a74ad304f6d0e9ce6","slug":"firozabad-news-rape-case-katha-vachak-fled-firozabad-news-c-169-1-mt11005-182673-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीड़िता का हुआ मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान, दुष्कर्म का आरोपी कथावाचक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीड़िता का हुआ मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान, दुष्कर्म का आरोपी कथावाचक फरार
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी से कार में दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। विवेचना के क्रम में पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करा दिए हैं। वहीं, आरोपी 24 वर्षीय कथावाचक लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मामले की जांच कर रहे सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी द्वारा अदालत के समक्ष दिए गए बयानों की प्रति प्राप्त कर उसका अध्ययन किया जाएगा। बयानों में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विवेचना में अग्रिम विधिक कार्रवाई और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हवन के बहाने लिया था नंबर
बता दें कि बीती 20 जुलाई को गांव में आयोजित कथा के दौरान छतरपुर की ठार (दशरथपुर) निवासी 24 वर्षीय कथावाचक शास्त्री गोविंद कुमार यादव ने हवन-पूजन के बहाने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। इसके बाद 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे आरोपी उसे गांव के तिराहे पर बुलाकर अपनी कार में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। किशोरी के छोटे भाई की सतर्कता से मामले का खुलासा हुआ था, जिसके बाद मां की तहरीर पर नारखी थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी कथावाचक गोविंद कुमार यादव पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों और छतरपुर क्षेत्र में गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।