{"_id":"695eb251454c1a5414066d19","slug":"firozabad-news-rape-case-congress-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-164713-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की कांग्रेस करेगी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की कांग्रेस करेगी पहल
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जोनल कोआर्डिनेटर डा.अनिल चौधरी के नेतृत्व में कांंग्रेस नेताओं को प्रतिनिधि मंडल नारखी ब्लाक के दुष्कर्म पीड़िता बालिका के गांव में पहुंचे। पीड़ित पिता को ढांढस बंधाने के साथ उनको न्याय दिलाने का सभी ने भरोसा दिया। उन्होंनें कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की पहल पार्टी की ओर से की जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक जोनल कोआर्डिनेटर डा. अनिल चौधरी के साथ कांग्रेस नेताओं को प्रतिनिधि मंडल नारखी क्षेत्र के दुष्कर्म पीड़िता के गांव में पहुंचे। इस दौरान परिवारीजनों को विश्वास दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है। पार्टी के नेता प्रियंका गांधी बाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर हम सभी कांग्रेसजन यहां आए हैं। उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया है। सरकारी योजनाओं का जो भी लाभ मिल सकता है वह दिलाया जाएगा। बालिका के हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जायेगी । प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उनको संरक्षण देने का काम यह सरकारें कर रहीं है। पीड़ितों की कोई सुनने वाला नहीं है। मुकदमें की सही ढंग से पैरवी कराई जाएगी। इस दौरान जिला कोआर्डिंनेटर अरुण यादव,पूर्व विधायक प्रत्याशी औरया मुथुल पांडे, पूर्व विधायक प्रत्याशी हाजी सईद पटेल ,पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,राजू दीक्षित,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, जिला सह मिडिया प्रभारी सोनू यादव,पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी,वकार खालिद, पार्षद लाला राइन , एमडी पिप्पल आदि शामिल थे।