{"_id":"68cc6062d2fa017e9005d8f9","slug":"firozabad-news-ramleela-jasrana-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-156412-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंचन के साथ मेला लगाने की मिली अनुमति, भव्यता के साथ होगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंचन के साथ मेला लगाने की मिली अनुमति, भव्यता के साथ होगी रामलीला
विज्ञापन
जसराना। पिछले कई दिनों से चल रहा रामलीला का प्रकरण बृहस्पतिवार को थम गया। श्री रामलीला के मंचन के साथ मेला लगाने की अनुमति मिलने के बाद कमेटी ने भव्यता के साथ रामलीला कराने की बात कही। पूरे मामले में बुधवार से सक्रिय हुए भाजपा और संघ के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका अदा की। अनुमति मिलने के साथ कमेटी पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।
सौ वर्ष से अधिक पुरानी रामलीला का मंचन 23 सितंबर से शुरु होना है। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारी नवीन शिवहरे, अमित मोहन लोधी, वरुण गुप्ता, ललित गुप्ता, सचिन पवार ने रामलीला का मंचन के साथ ही मेला लगाने की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस की आख्या में मेला लगाने की अनुमति नहीं मिलने पर एसडीएम ने भी मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। इसी बात से नाराज होकर कमेटी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के साथ ही मंचन कराने से भी इंकार कर दिया। वहीं, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी एवं संघ के पदाधिकारी सक्रिय हुए और उन्होंने एसडीएम एवं कोतवाल से मुलाकात कर अनुमति देने की मांग रखी। बृहस्पतिवार को एसडीएम के साथ हुई वार्ता के बाद कमेटी को अनुमति मिल गई।। कमेटी के नवीन शिवहरे, अमित मोहन लोधी, वरुण गुप्ता, ललित गुप्ता, सचिन पवार ने कहा प्रशासन द्वारा मेला एवं मंचन की अनुमति मिल गई है। भव्यता के साथ रामलीला का मंचन कराया जाएगा।
कमेटी के पदाधिकारियों को रामलीला मंचन एवं मेला लगाने की अनुमति दे दी गई है। भव्यता के साथ रामलीला का मंचन कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग कमेटी को रहेगा।
विज्ञापन
- राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम जसराना