फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news ram pratap singh chauhan

Firozabad News: संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति

Fri, 10 Jul 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
firozabad news ram pratap singh chauhan
फोटो-28 भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान का जिले में आगमन पर किया भव्य स्वागत। स्रोत स - फोटो : संवाद
फिरोजाबाद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान का जिले में जिला, महानगर इकाई की ओर से जोशीला स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान, समर्पण और परिश्रम के बल पर संगठन निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान का जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया। किसी ने फूल माला पहनाई तो किसी ने साफा बांधा तो किसी ने तलवार भेंट की। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ स्वागत कर रहे थे। दूसरी ओर महानगर इकाई की ओर से प्रदेश मंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे एवं महानगर अध्यक्ष डाॅ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष शिवजीत (बीरु) धाकरे ने भव्य स्वागत किया। जिला प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता, प्रदीप कुमार प्रधान, राघवेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, विपिन शिवहरे, विजय तोमर, डॉ. विश्वनाथ सिंह, अंकुर दुबे, सर्वेश तोमर, बलवीर तोमर, संजय बैस, किशन बैस, दीपू सिकरवार, उमेश बघेल शामिल थे। महानगर इकाई द्वारा शिकोहाबाद मक्खनपुर में स्वागत का श्रंखला फिरोजाबाद शहर में महापौर कामिनी राठौर ने भव्य स्वागत किया। किसी ने पुष्पगुच्छ भेंट किया तो किसी ने माला पहनाई। पट्टिकां पहनाने का क्रम चलता रहा। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि राम प्रताप सिंह चौहान का संगठन के प्रति समर्पण,कुशल कार्यशैली एवं प्रभावी नेतृत्व भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा,उत्साह एवं संगठनात्मक मजबूती का संचार होगा। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता सुनील टंडन, कन्हैया लाल गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश शंखवार, मुन्नीदेवी, प्रमोद पाल बघेल, रामनरेश कटारा, अंकित तिवारी, आकाश गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed