{"_id":"69977225ca3e8d2519051ad8","slug":"firozabad-news-rail-employee-died-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-168114-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलकर्मी की जम्मूतवी की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलकर्मी की जम्मूतवी की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद पर बृहस्पतिवार सुबह रेलवे लाइन पार कर रहे हेल्पर की जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
जिला उन्नाव के राजाखेड़ा चिमनानी, थाना पुरवाखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार पटेल (28) रेलवे की स्लीपर उठाने वाली मशीन पर हेल्पर के पद पर तैनात था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मशीन पर काम करते समय जितेंद्र के हाथों में तेल लग गया था। वह हाथ धोने के लिए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान जम्मूतवी एक्सप्रेस वहां से गुजरी और जितेंद्र उसकी चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद आरपीएफ के जवान रामशंकर मौके पर पहुंचे और घायल जितेंद्र को लेकर आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।