{"_id":"68e6c66a3b1d2d950b0f8aac","slug":"firozabad-news-police-encounter-rape-attampt-firozabad-news-c-25-pkl1004-888161-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस से उतरी एक महिला को दुष्कर्म की मंशा से सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश की थी। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीती मंगलवार रात करीब एक बजे एक महिला यात्री शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस से उतरने के बाद मैनपुरी चौराहा जाने के लिए ऑटो में बैठी। रास्ते में ऑटो चालक राजेश कुमार निवासी नगला कन्हई ने ऑटो को हाईवे से हटाकर सर्विस रोड पर एक सुनसान जगह की ओर मोड़ दिया।
ऑटो चालक की गलत मंशा को भांपकर महिला ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। महिला की तहरीर के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त उसके ऑटो नंबर के आधार पर ट्रेस किया गया। बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक राजेश कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, ऑटो, पीड़िता का बैग बरामद किया है।