फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news police attack not guilty

Firozabad News: 26 साल पुराने पुलिस पर हमले के मुकदमे में दो आरोपी बरी

Fri, 05 Dec 2025 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
firozabad news police attack not guilty
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में दर्ज 26 साल पुराने पुलिस पर हमले के आरोप में कोर्ट ने दो अभियुक्तों को बरी कर दिया है। कमजोर साक्ष्यों व गवाही का अभियुक्तों को लाभ मिला।
विज्ञापन

अभियुक्त घनश्याम निवासी मोहबल्ली, सकरौली, एटा हाल निवासी महावीन नगर, दक्षिण और राजेंद्र निवासी मोहल्ला कोलियान, छिबरामऊ, कन्नौज पर यह मुकदमा थाना दक्षिण में एक सितंबर 1999 को वादी उस वक्त दक्षिण थाने के कोतवाल रहे राजेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि 31 अगस्त 1999 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हिमांयूपुर बम्बा फैक्टरी एरिया पुलिया पर दबिश दी। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से फायर किए। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके पर दो बदमाशों घनश्याम और राजेंद्र को पकड़ लिया। घनश्याम के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, नौ पुड़िया स्मैक बरामद होने का दावा किया गया था। वहीं, राजेंद्र के कब्जे से एक तमंचा, कुछ कारतूस बरामद होने का दावा किया गया था। इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। न्यायालय ने साक्ष्यों के मूल्यांकन के दौरान कई गंभीर कमियां पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed