{"_id":"699771b8694ce660ce063bbe","slug":"firozabad-news-pipe-line-damage-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-168139-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तिलक नगर में फटी पेयजल पाइप लाइन, हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तिलक नगर में फटी पेयजल पाइप लाइन, हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बर्बाद
विज्ञापन
फोटो25तिलक नगर पीपल वाली गली में फटी पाइप लाइन। संवाद
- फोटो : nowshera news
फिरोजाबाद। नगर निगम और विद्युत निगम की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। तिलक नगर स्थित पीपल वाली गली में पेयजल पाइप लाइन फट जाने के कारण हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। वार्ड संख्या 26 के मोहल्ला तिलक नगर में बिजली का पोल गाढ़ने और गैस पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। बीते बुधवार की शाम वाहनों के बोझ के कारण पाइप लाइन फट गई, जिससे पानी सड़कों पर आ गया। क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त और एक्सईएन जलकल को शिकायत पत्र देकर तत्काल मरम्मत की मांग की है।
एक्सईएन जलकल ने किया इंटेक प्लांट व डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण
झील में जलस्तर बनाए रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पेयजल की आपूर्ति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक्सईएन जलकल ने बृहस्पतिवार को इंटेक प्लांट और डब्ल्यूटीपी सैलई का औचक निरीक्षण किया। एक्सईएन जलकल सतीश कुमार एवं सहायक अभियंता रंजीत सिंह ने इंटेक प्लांट परिसर में पानी भंडारण के लिए बनी कृत्रिम झील में जलस्तर की जांच की। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर को झील में न्यूनतम सात मीटर पानी सुरक्षित रखने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद, एक्सईएन ने डब्ल्यूटीपी सैलई का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पानी के क्लोरीनेशन और गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने प्लांट प्रभारी को पानी की जांच रिपोर्ट नियमित रूप से जलकल परिसर में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।