फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news online gaming criminal cop

Firozabad News: ऑनलाइन गेमिंग की लत में सिपाही बना टप्पेबाज, हाथरस और फिरोजाबाद में की ठगी, गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
firozabad news online gaming criminal cop
फोटो 25 पुलिस गिरफ्ता में आरोपी सिपाही गजेंद्र। स्रोतः पुलिस - फोटो : शहर बाजार ​स्थित एक पार्लर में थ्रेडिंग करतीं ब्यूटी​शियन।
फिरोजाबाद। ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने की लत ने हाथरस में तैनात एक सिपाही को टप्पेबाज बना दिया। फिरोजाबाद की रामगढ़ थाना पुलिस ने 60 हजार की ठगी के मामले में उसे बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही हाथरस पुलिस लाइन में तैनात था, वहां से लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था। बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी रिपोर्ट के आधार पर उसे हाथरस एसपी के स्तर से निलंबित कर दिया गया है। इधर, पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि बुधवार रात चनौरा पुल के पास से सिपाही की गिरफ्तारी हुई, जहां उसकी तलाशी में ठगी की गई राशि में से 30 हजार रुपये की नकद बरामद किए गए। आरोपी सिपाही गजेंद्र सिंह नगला नरिया, थाना जसवंत नगर, इटावा का रहने वाला है। उसने 8 सितंबर को फिरोजाबाद में एक घंटे के अंतराल में दो जनसेवा केंद्र संचालकों को निशाना बनाया था। थाना उत्तर क्षेत्र में सुबह 11 बजे सिपाही गजेंद्र ने थाना उत्तर से सौ मीटर दूर स्थित एक जनसेवा केंद्र संचालक से अपने मोबाइल पर 20 हजार रुपये स्थानांतरित करा लिए थे। उसने दुकानदार से कहा था कि उसका साथी पैसे लेकर आएगा। रामगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहर 12 बजे, उसने रैपुरा रोड पर जनसेवा केंद्र संचालक राकेश कुमार से खुद को एसओजी टीम का सिपाही बताकर तीन बार में कुल 60 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में डलवा लिए और वापस आकर नकद रुपये देने की बात कहकर फरार हो गया। दोनों घटनाओं में उसने अपनी वर्दी पर लगे नेमप्लेट पर गजेंद्र सिंह लिखा दिखाया था और खुद को थाना दक्षिण एसओजी टीम का सिपाही बताया था।
विज्ञापन


ठगी की शिकायतें दर्ज होने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सिपाही की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में हुई । जांच में पता चला कि वह हाथरस पुलिस लाइन में तैनात था, लेकिन गैर हाजिर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन






हाथरस में भी कर चुका है ठगी

इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि आरोपी गजेंद्र सिंह आदतन अपराधी हो गया है। उसे ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने की लत पड़ गई है। फिरोजाबाद से पूर्व उसने हाथरस के मुरसान में दो और हाथरस गेट थाना क्षेत्र में भी वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed