फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news online bill payment installment

Firozabad News: अब ऑनलाइन किस्तों में कर सकेंगे जमा बिजली बकाया

Sun, 11 Jun 2023 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
firozabad news online bill payment installment
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग की ओर से बकाएदारों से वसूली को लेकर लगातार सुविधाएं दी जा रही हैं। पिछले वर्ष बकाएदारों को किस्तवार भुगतान की सुविधा प्रदान की गई थी, लेकिन यह सुविधा केवल कैश काउंटर पर ही मिलता था, लेकिन अब विभाग ने इसे ऑनलाइन कर दिया है। अब बकाएदार ऑनलाइन भी किस्तवार बकाया का भुगतान कर सकेंगे। बिजली विभाग बिजली के बकायदारों से बकाया वसूली करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। बकाएदारों से वसूली को लेकर लगातार सुविधाएं दी जा रही है। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अपने बिल के आंशिक भुगतान की विशेष सुविधा पिछले वर्ष शुरु की गई थी। इसे ऊर्जा विभाग ने और भी आसान बनाया है। अब तक यह सुविधा विभाग के कैश काउंटर, विशेष शिविरों में ही विद्युत उपभोक्ताओं को मिल पाता था। इसके चलते ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते थे।
विज्ञापन

अब विभाग ने इस सुविधा को भी ऑनलाइन कर दिया है। इससे उपभोक्ता आंशिक भुगतान की सुविधा का लाभ सरकारी कैश काउंटर केंद्रों के अलावा अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान, प्राथमिक कृषि ऋण समिति एवं ऑनलाइन माध्यम से भी ले सकते हैं। अधिकारियों का कहना है इससे बिलों के भुगतान में इजाफा होगा, जिससे राजस्व में इजाफा होगा।
विज्ञापन


बकाया विद्युत बिलों के किस्तवार भुगतान की सुविधा कैश काउंटर के साथ-साथ अब ऑनलाइन भी मिल जाएगी। उपभोक्ता नजदीकी जनसेवा केंद्रों आदि से भी भुगतान कर सकेंगे। मगर, जिसका कनेक्शन पहले से कटा है, उनको यह लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत कुमार, एसडीओ यूपीएसआईडीसी बिजली घर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed