फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news no helmat no petrol

Firozabad News: आदेश बेअसर, बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देने पर रोक नहीं

Wed, 03 Sep 2025 01:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
firozabad news no helmat no petrol
बस स्टैंड के पास बिना हेलमेट के बाइक से जाते पुलिसकर्मी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। एक सितंबर से नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का दूसरा दिन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अधिकांश पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वालों को भी तेल दिया गया। पंप पर कोई रोक-टोक नहीं दिखी। इतना ही नहीं शहर की सड़कों पर यातायात पुलिस की सख्ती भी बेअसर रही। बिना हेलमेट के ही चौराहों पर वाहन सवार देखे गए। चौराहों पर खाकी वर्दी पहने हुए कई पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के ही सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए।

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सोमवार से नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान फिर से शुरू हुआ। पहले दिन कहीं पर भी नियमों का पालन हीं किया गया। जिम्मेदारों की अनदेखी से अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को अभियान फुस्स नजर आया। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के आने वाले बाइक सवारों को बिना रोकटोक के पेट्रोल दिया गया। हालांकि, कुछ स्थानों पर सेल्समैन और बाइक सवारों के बीच हल्की तकरार भी हुई। खास बात यह नजर आई कि शहर के सुभाष चौराहे से बुलेट पर अपने एक आरक्षी के साथ दरोगा गुजर रहे थे। आरक्षी व दरोगा दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। अगर यह कोई आमजन होता तो उसे यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाकर चालान किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed