{"_id":"6aa30af4af0594eb550dc010","slug":"firozabad-news-nalkoop-operator-protest-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-184486-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नलकूप ऑपरेटरों के धरने को मिला कांग्रेस का समर्थन, नौकरी बहाली की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नलकूप ऑपरेटरों के धरने को मिला कांग्रेस का समर्थन, नौकरी बहाली की मांग पर अड़े
विज्ञापन
फोटो 06निगम में नलकूप आपरेटर्स के समर्थन में धरना पर बैठे कांग्रेसी। संवाद
फिरोजाबाद। वर्ष 2011 में नौकरी से हटाए 103 नलकूप ऑपरेटरों की बहाली की मांग को लेकर नगर निगम में चल रहे धरने को बृहस्पतिवार को कांग्रेस का समर्थन मिल गया। तीन दिन से धरने पर बैठे ऑपरेटरों के बीच पहुंचे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम निवास यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी धरने में भाग लिया। ऑपरेटरों और कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत नौकरी बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष धर्म सिंह यादव, दिनेश शर्मा, हाजी सईद पटेल भी नलकूप ऑपरेटरों के साथ धरना पर बैठे।
जब तक बहाली नहीं, तब तक धरना
धरने पर बैठे नलकूप ऑपरेटर रवि यादव, अमतेश पचौरी और विशाल दीक्षित ने बताया कि वे लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक नगर निगम प्रशासन उनकी नौकरी बहाली के आदेश जारी नहीं करता, तब तक निगम परिसर में यह धरना लगातार जारी रहेगा। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी कर्मचारियों को हर संभव मदद और लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने का भरोसा दिया।