फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news my bharat portal

Firozabad News: माई भारत पोर्टल पर हर छात्र का होगा पंजीकरण

Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
firozabad news my bharat portal
फोटो 9 कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेते डीएम संतोष कुमार शर्मा। स्रोतः प्रशासन
फिरोजाबाद। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले हर एक छात्र का ''''माई भारत'''' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों के सामने लक्ष्य रखा कि जिला, देश के उन चुनिंदा अग्रणी जिलों में शामिल होना चाहिए, जहां के सबसे ज्यादा युवाओं ने इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया हो।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में पोर्टल के क्रियांवन के संबंध में हुई बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा, यह सिर्फ एक सरकारी पंजीकरण नहीं है, बल्कि जिले के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सीधा जरिया है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों, कॉलेजों और एनजीओ द्वारा आयोजित की जाने वाली खेलकूद, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं की सीधी जानकारी मिलेगी और वे इनमें सीधे भाग ले सकेंगे। युवाओं को अपने हुनर (कौशल विकास) को निखारने का मौका मिलेगा। प्राइवेट संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी इस अभियान से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जिले में ''''यूथ क्लब डेवलपमेंट कैंपेन'''' शुरू किया गया है। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में यूथ क्लब विकसित किए जा रहे हैं। बैठक में जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान और जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed