फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news mulayam singh sister

Firozabad News: मुलायम सिंह की मुंहबोली बहन का निधन, शोक

Mon, 01 Dec 2025 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
firozabad news mulayam singh sister
फोटो402मृतक गंगा श्री सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ। स्रोत परिजन
जसराना। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मुंहबोली बहन का निधन रविवार की दोपहर हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थीं। देर शाम उनके गांव में ही उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे और सपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव ने दी।
विज्ञापन

96 वर्षीय गंगाश्री पत्नी राजसिंह यादव का मायका सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गांव सैंफई में है। मुलायम सिंह उनको अपनी बहन मानते थे। सपा संस्थापक ने अपनी बीएड की पढ़ाई झपारा में रहकर की थीं। गंगा श्री उनको राखी बांधने भी जाती थीं। मुलायम सिंह भी कई बार झपारा आए थे। उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव और नाती रोहित यादव की ससुराल भी सेंफई में है। गंगा श्री के निधन के बाद सामाजिक और राजनीतिक जगत के लोग उनके पैतृक निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनके बड़े पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव डीजीसी रहे हैं। उनके नाती राहुल यादव, डा ऋषभ यादव, ऋतिक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed