{"_id":"69bb03239f2c4b5d470b04a1","slug":"firozabad-news-model-lake-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-170299-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले में 105 तालाबों को बनाया जाएगा मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले में 105 तालाबों को बनाया जाएगा मॉडल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में 105 तालाबों को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। दो करोड़ से अधिक धनराशि इन तालाबों के सुधार पर खर्च होगी। ग्राम पंचायतों में तैनात सभी सचिवों को एक-एक तालाब को मॉडल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें अमृत सरोवर से इतर तालाबों को शामिल किया जाएगा। मॉडल तालाबों के बनने से जहां भूगर्भ जलस्तर में सुधार होगा। इसके साथ इन गांव के ग्रामीणों को पशुओं के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।
मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी के तहत स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत ग्राम पंचायतों में उपलब्ध तालाबों की साफ-सफाई कराने के साथ-साथ इनको मॉडल तालाब बनाए जाने का निर्णय लिया है। जिले में पंचायत सचिवों की कलस्टर बनाकर तैनाती किए जाने का कारण इस बार प्रत्येक कलस्टर में एक-एक तालाब को मॉडल बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी नौ ब्लाकों में 105 तालाबों का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। चिह्नांकित तालाबों की साफ सफाई कराने के साथ पानी जाने के लिए इनलेट,आउटेट बनाने के साथ गांव की नालियों का पानी शुद्धीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। तालाब की चारों ओर पौधारोपड़ किए जाने के साथ बैठने को वेंच आदि लगाई जाएगी। इसकी तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। तालाबों के मॉडल बन जाने से जहां भूगर्भ जल के स्तर में सुधार होगा। इसके साथ गांव में एक रमणीक स्थल बन जाएगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है।
-ग्राम पंचायतों में मॉडल तालाब बनाए जाएंगे। प्रत्येक कलस्टर में एक-एक ऐसा तालाब लिया जा रहा है जिसका अमृत सरोवर नहीं शामिल होगा। इन तालाबों के सुधार के इनलेट,आउटलेट के साथ-साथ सौंदर्यीकरण को पौधारोपड़ कराया जाएगा।
विज्ञापन
अतुल त्रिपाठी जिला समन्वयक एसबीएम