फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news, Labor Department, knocked, factories

सत्यापन के लिये श्रम विभाग ने कई कारखानों में दी दस्तक

Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, Labor Department, knocked,  factories
सत्यनारायण ग्लास वर्क्स में सत्यापन करते श्रम विभाग के अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। छह मई 2021 को चूड़ी जुड़ाई दर पुर्ननिर्धारण संबंधी शासनादेश के अनुपालन को श्रम विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को कई कारखानों में सत्यापन की कार्यवाही की।
विज्ञापन

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को पुर्नरक्षित दर से प्रति सैकड़ा चूड़ी तोड़ा तीन हजार रूपये का मेहनताना दिलाने को श्रम विभाग अफसर कई कारखानों में पहुंचे। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने मैसर्स बीएस ग्लास, सत्यनारायन ग्लास, नेशनल ग्लास के अलावा कादरी ग्लास एवं राजेश गुप्ता के स्टॉक पर सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान हाल के दिनों में जुड़ाई श्रमिकों को दिए मेहनताने की जांच व शिकायतों का निराकरण कराया गया। सत्यापन के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक त्रिवेदी, शिवशंकर पाल एवं सुभाष भारती आदि मौजूद रहे। श्रम विभाग के अनुसार चूड़ी जुडाई मेहनताना भुगतान संबंधी कोई भी शिकायत विभागीय हेल्प लाइन नंबर 9627629114 पर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

निक्षय योजना का दिलाया जाएगा लाभ
फिरोजाबाद। निक्षय पोषण योजना को लेकर जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र की टीमें ग्रामीण अंचलों में जाएंगी। टीम के सदस्य क्षय रोगियों के परिजनों से मिलकर योजना के तहत मिलने वाली 500 रुपए की धनराशि के संबंध में जानकारी हासिल करेंगी। प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक जैन ने बताया है कि जनपद में अभी हाल में चलाए गए दस्तक अभियान के तहत खोजे गए 18 टीबी मरीजों के अलावा पुराने अन्य रोगियों को शासन की निक्षय पोषण योजना के तहत प्रदान की जाने वाली 500 रुपये की धनराशि के संबंध में जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि टीमों का विशेष ध्यान ग्रामीण अंचलों की ओर रहेगा। मरीज नियमित अपनी दवा ले रहा है कि नहीं इसका भी पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed