फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news justice

Firozabad News: घर में घुसकर महिला की हत्या करने वाले दो दोषियों को आजीवन कारावास

Thu, 19 Mar 2026 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
firozabad news justice
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में चार साल पहले घर में घुसकर एक महिला की निर्मम हत्या करने और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एडीजे-7 जितेंद्र गुप्ता की कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और कुल 3.50 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


घटना 21 मार्च 2022 की है। शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव, लाला की सराय निवासी मोहम्मद सााविर की पत्नी संजीदा, उनकी पुत्री सिम्मी और भतीजे अकील पर आरोपी मोहम्मद सलीम और शानू ने घर में घुसकर छुरियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। इस हमले में संजीदा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पुत्री और भतीजा गंभीर रूप से घायल हुए थे। मोहम्मद साविर की तहरीर पर थाना शिकोहाबाद में हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस की ओर से अदालत में कड़े साक्ष्य व गवाहों को पेश किया। इनके आधार पर हत्या का आरोप सिद्ध हुआ और अदालत ने दोनों दोषियों मो. सलीम और शानू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 1.75 लाख-1.75 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन






दरवाजे के विवाद में हुई थी संजीदा की हत्या

फिरोजाबाद। 21 मार्च 2022 की वह शाम पड़ाव मोहल्ले के लोग शायद ही कभी भूल पाएं। एक दरवाजा निकालने के मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि चंद मिनटों में साबिर का हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बुधवार को जब अदालत ने हत्यारोपी सलीम और शानू को ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे रहने का फैसला सुनाया, तो लोगों के जेहन में वह मंजर फिर से कौंध गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 मार्च 2022 को करीब सवा छह बजे जब लोग अपनी दुकानों पर ग्राहकों को निपटा रहे थे, तभी चीख-पुकार मच गई। साबिर अपने बेटे के साथ दुकान पर थे, जब उन्हें खबर मिली कि उनकी पत्नी संजीदा की सांसें थम चुकी है। भतीजे अकील और 16 वर्षीय मासूम बेटी शिम्मी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। उस दिन खौफ के मारे पूरे गढै़या बाजार के शटर गिर गए थे। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारोपी सलीम को पुलिस ने भूड़ा नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में पकड़ा था। सलीम के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed