फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news js university

Firozabad News: छात्रों की शिकायत पर सीडीओ ने जेएस यूनिवर्सिटी में की जांच

Wed, 03 Sep 2025 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
firozabad news js university
दाऊदयाल कॉलेज में स्वास्थ्य ​शिविर में चिकित्सक एवं छात्राएं। संवाद।
शिकोहाबाद। छात्र-छात्राओं को जेएस यूनिवर्सिटी से मार्कशीट न मिलने की शिकायत जांच समिति को मिली है। इसके चलते मंगलवार को डीएम समेत जांच समिति ने यूनिवर्सिटी में जाकर जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन


जेएस यूनिवर्सिटी के प्रकरण के बाद अब कुछ विद्यार्थियों ने डीएम रमेश रंजन को पत्र भेजकर शिकायत की थी। इसमें बच्चों ने स्पष्ट किया है कि यूनिवर्सिटी की ओर से हमें मार्कशीट नहीं दी जा रही है। हमें मार्कशीट के लिए परेशान किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ श्त्रोहन वैश्य की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय जांच समिति मंगलवार को यूनिवर्सिटी पहुंची। जहां अधिकारियों ने बच्चों से संवाद किया। बच्चों से बातचीत के बाद अधिकारियों को जानकारी हुई है कि बच्चों ने जिस विषय में आवेदन किया था। उन्हें किसी और विषय की परीक्षा देने के लिए विवश किया जा रहा है। कुछ बच्चों ने अधिकारियों को बताया कि वह यूपी एसआई का फॉर्म भरना चाहते हैं। इसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर है, लेकिन उनको जो अंक पत्र दिया जा रहा है। उसमें कहीं भी दिनांक नहीं दर्शाई है। इस वजह से उनकी मार्कशीट मान्य नहीं की जा रही है। ऐसे में वह आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं। यूनिवर्सिर्टी के रजिस्ट्रार ने समिति को अवगत कराया कि इस सत्र में कोई भी दाखिला नहीं किया जा रहा है। जबकि जांच समिति के अनुसार यूनिवर्सिटी में कई छात्र-छात्राएं दाखिला लेने के मौजूद थे। इस पूरे मामले की जांच रिपेार्ट समिति जल्द ही तैयार कर प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में जांच के लिए जांच समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी श्त्रोहन वैश्य के अलावा एडीएम विशु राजा, एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, एसडीएम विकल्प, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक एवं बीडीओ सुभाष चन्द्र त्रिपाठी तथा इंस्पेक्टर क्राइम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed