फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news illigle road cut

Firozabad News: अवैध कट बने मौत के दरवाजे, बंबा बाईपास व पुराने हाईवे पर दर्जनों अवैध कट

Thu, 19 Mar 2026 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
firozabad news illigle road cut
फोटो23वीनस ऑटो के सामने हाईवे पर अवैध कट पार कर गुजरते दो बाइक सवार। संवाद
फिरोजाबाद। शहर में नए बंबा बाईपास मार्ग और पुराने हाईवे पर बने अवैध कट लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। खासकर रात के समय इन कटों के आसपास दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न हिस्सों में बनाए अवैध कट यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने के साथ-साथ हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। नए बंबा बाईपास मार्ग पर ककरऊ कोठी के पास सती आश्रम, नवीन सब्जी मंडी, बंबा चौराहा, सैलई चौराहा, लालपुर और वीनस ऑटो के सामने कई जगहों पर कट बनाए हैं। इसके अलावा भारत टॉकीज और पुराने हाईवे पर बीपीएल ग्राउंड के सामने भी स्थिति खतरनाक बनी हुई है।
विज्ञापन

एनएच-2 पर नगला गोला के पास, राजा का ताल और उसायनी वैष्णोदेवी धाम के सामने भी अवैध कट हादसों को न्योता दे रहे हैं। इन स्थानों पर बिना किसी ट्रैफिक नियंत्रण के वाहन अचानक मुड़ते हैं, जिससे टक्कर की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र में बढ़ेगा खतरा
- नवरात्र के दौरान मंदिरों में उमड़ती है भारी भीड़
- दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनाते हैं शॉर्टकट
- अवैध कटों से गुजरने पर बढ़ता है हादसे का जोखिम
- प्रशासन को बढ़ानी होगी सख्ती और निगरानी

यहां हैं खतरनाक अवैध कट
सती आश्रम (ककरऊ कोठी के पास)
नवीन सब्जी मंडी
बंबा चौराहा, सैलई चौराहा
लालपुर, वीनस ऑटो के सामने
भारत टॉकीज
बीपीएल ग्राउंड (पुराना हाईवे)
नगला गोला (एनएच-2)
राजा का ताल, उसायनी वैष्णोदेवी धाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed