{"_id":"68e820e7ec15d85a230d7bdf","slug":"firozabad-news-illigle-contruction-collapse-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-158103-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद में चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद में चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-205-अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कराते विप्रा. के अधिकारी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। विकास प्राधिकरण (विप्रा) की टीम ने मैनपुरी रोड पर अवैध रूप से बनाई जा रही एक कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से अन्य अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।
विकास प्राधिकरण के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि मैनपुरी रोड पर कॉलोनाइजर प्रदीप कुमार और योगेश कुमार पूर्व प्रधान की ओर से एक अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इस कॉलोनी का नक्शा विप्रा से पास नहीं कराया गया था। कॉलोनाइजरों को 20 मई को कॉलोनी का नक्शा पास कराने के लिए नोटिस भेजा था। दोनों साझेदारों ने न तो नोटिस का कोई जवाब दिया और न ही कॉलोनी का नक्शा पास कराया। नोटिस की अनदेखी किए जाने के बाद, बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम शिकोहाबाद थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मैनपुरी रोड स्थित अवैध कॉलोनी पर पहुंची। विप्रा की टीम ने जेसीबी/बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्य को पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया।
विकास प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार पांडेय ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से हो रहे निर्माण और कॉलोनियों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विप्रा टीम में सचिव विनोद कुमार पांडेय, एई अकरम, राकेश तोमर, जेई प्रदीप कुमार, धनेश कुमार समेत शिकोहाबाद पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।