फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news heart attack two died

Firozabad News: ह्दयाघात के चलते दो ट्रेन यात्रियों की मौत

Sun, 09 Apr 2023 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
firozabad news heart attack two died
फिरोजाबाद। रेल मार्ग से गंतव्य की ओर जा रहे यात्रियों की ह्दयाघात के चलते मौत हो गई। यात्रियों ने शव को ट्रेन से नीचे उतार दिया। थाना जीआरपी पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। पुलिस ने दोनों के परिजन को सूचना दी हैं। किशन (55) निवासी इंदरपुर थाना रानीगंज पोस्ट इंदरपुर जिला अरनिया बिहार का निवासी था। किशन अपने पुत्र रवि के साथ सोनीपत जिले में फसल कटाई के लिए आया था। जहां से काम पूरा होने के बाद वह अपने पुत्र रवि के साथ गत रात्रि को आम्रपाली एक्सप्रेस ने घर वापस लौट रहा था। ट्रेन सवार किशन की तबीयत टूंडला रेलवे स्टेेशन के समीप आते बिगड़ गई। थोड़ी देर में ही सांसें थम गई। किशन की मौत होते ही ट्रेन में सवार यात्रियों ने उसके शव को नीचे उतार दिया। वहीं, अन्य यात्री सुबीर चंद्र निवासी रायगंज पश्चिम बंगाल बृहमपुत्र एक्सप्रेस द्वारा अपनी मां के साथ घर वापस लौट रहा था। अचानक उसे सीने में दर्ज हुआ। थोड़ी देर में उसकी भी ट्रेन में ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। सुबीर के शव को ट्रेन से नीचे उतारा। जिला अस्पताल में मौजूद सुबीर की मां ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ इलाज कराने चंडीगढ़ गई थी। वहां से वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम गृह लेकर आई। पुलिस के अनुसार दोनों यात्रियों के परिजनों को घटना के बाबत जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed