फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS glass industry

मंदी में भी चमक : ईस्टर से पहले 45 देशों से आर्डर

Fri, 14 Aug 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS glass industry
फोटो 26हस्तशिल्पयों द्वारा ईस्टर के मद्देनजर तैयार निर्यात योग्य कांच आयटम उद्यमी। संवाद
फिरोजाबाद। वैश्विक मंदी के दौर में ईस्टर त्योहार ने स्थानीय कांच हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी संजीवनी दी है। ईसाई समाज का प्रमुख पर्व अगले साल मार्च 2027 में मनाया जाएगा, लेकिन यूरोप समेत दुनियाभर के 45 से अधिक देशों के बाजारों में इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। विदेशी खरीदारों ने नवजीवन और प्रकृति से जुड़ी कांच की आकर्षक कलाकृतियों की भारी मांग भेजी है। इससे शहर की विभिन्न इकाइयों और कारखानों में दिन-रात काम चल रहा है।
विज्ञापन

ईस्टर के मद्देनजर हस्तशिल्पी कांच के खरगोश, घोड़े, गाय, पेड़-पौधे, फूल-पत्ती, अंडे और फ्लावर पॉट जैसी सुंदर कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। निर्यातकों का कहना है कि इस बार विदेशी खरीदारों ने समय से दो-तीन महीने पहले ही आर्डर दे दिए हैं जिससे उत्पादन और सप्लाई चेन को व्यवस्थित करने का पर्याप्त समय मिल गया है। यही वजह है कि मंदी के बाद भी कारीगरों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

कांच हस्तशिल्प निर्यातक राजीव दीक्षित और सरवर हुसैन ने बताया कि वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बावजूद वेटिकन सिटी, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, ग्रीस, ब्राजील, मेक्सिको, फिलीपींस और रूस के साथ-साथ नाइजीरिया व कांगो जैसे अफ्रीकी देशों से भी भरपूर ऑर्डर मिले हैं। उनके अनुसार, इतने व्यापक स्तर पर पहले कभी इतनी जल्दी मांग नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद
कांच निर्यातक राजेंद्र गुप्ता और उवैश मुकर्रम का कहना है कि हालांकि कंटेनर कंपनियों की मनमानी और भाड़े के कारण विदेशी बाजारों में माल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन समय से पहले आर्डर मिलने के कारण गंतव्य तक डिलीवरी आसान हो जाएगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के व्यापारियों के जरिए माल भेजे जाने से भुगतान की चिंता भी कम हुई है। इस सीजन में कांच उद्योग को 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed