फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news flood

Firozabad News: यमुना नदी का पानी खेतों में घुसा, फसलें तबाह, रास्ते हो रहे बंद

Fri, 05 Sep 2025 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
firozabad news flood
यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बर्बाद बाजरा की फसल एवं दूसरी ओर फसल में घुसा पानी। संवाद
फिरोजाबाद। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी का बढ़ता स्तर तलहटी में बसे गांव के किसानों की चिंता बढ़ा दी। बाजरा के साथ-साथ सब्जियों की फसलें तक पानी में डूबना शुरू हो गई। किसान बाजरा की कच्ची फसल काटकर पशुओं को खिलाने के लिए मजबूर हैं। यमुना किनारे के गांवों को निकलने के रास्ते तक बंद होते जा रहे हैं। ग्रामीण रात्रि में भी जागकर निगरानी करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

देश के पहाड़ी राज्यों के साथ दिल्ली, हरियाणा में लगातार हो रही बारिश का परिणाम है कि यमुना नदी खतरे के निशान से कुछ ही नीचे बह रहीं है। यमुना नदी में ओखला बैराज के साथ-साथ मथुरा-गोकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर दिनों दिन बढ़ता जा रही है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम की मानें तो बुधवार को रात्रि नौ बजे तक 151.55 मीटर पर यमुना का जलस्तर था। लेकिन सुबह दस बजे छह सेंटीमीटर बढ़कर यमुना का जलस्तर 151.61 मीटर तक पहुंच गया था। छह सेंटीमीटर पानी बढ़ने के साथ ग्रामीण अंचल में नए इलाकों को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण राजवीर सिंह निषाद की मानें तो यमुना की तलहटी में बसे गांव नयाबांस, सोफीपुर, चंद्रवार, माली पट्टी, कबीरपुरा, कारे पिल्लू, रामदासपुरा, अल्हादीपुरा, शंकरपुर, अंते की मढ़ैया, मड़ुआ, महुआ हार के साथ आगरा के ईधौन सहित आस-पास के गांव के किसानों के खेतों में खड़ी बाजरा की फसल के साथ-साथ सब्जियों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। पानी में फसल बर्बाद नहीं हो जाए इसलिए किसान बाजरा की फसल कच्ची काटकर पशुओं को खिलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूजा अर्चना कर रहे है पुजारी
फिरोजाबाद। यमुना में बढ़ते जलस्तर के बीच प्राचीन शिवजी के मंदिर में पुजारी के साथ ग्रामीण भगवान शिव का मंत्रोच्चारण करके पूजा अर्चना कर रहे हैं। उनका मानना है कि भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे तो फिर यमुना मैय्या ज्यादा नहीं बढ़ेंगी और फसलों को बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रांगण में भरे पानी में अठखेलियां करते दिखे बच्चे
फिरोजाबाद। शिव मंदिर प्रांगण के अंदर यमुना का पानी भरने के कारण यमुना की ओर जाने वाले गेट को बंद कर दिया है। वहीं मंदिर में भरे पानी में बच्चे एवं ग्रामीण नहाते एवं अठखेलियां करते दिखाई दिए। क्योंकि भगवान शिव की पिंडी के पास तक पानी पहुंच गया है।

अलर्ट मोड पर पुलिस,यमुना की
ओर नहीं जाने की दे रही है हिदायत
फिरोजाबाद। यमुना में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए यमुना की ओर जाने वाले रास्ते पर रस्सी बांधकर लोगों को रोका जा रहा है। हिदायत दी जा रही है कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है इस कारण उस ओर नहीं जाएं। रस्सी पर लाल कपड़ा खतरे के निशान के रूप में बांध दिया है।

इनकी फसल हुई है बर्बाद..
फिरोजाबाद। सोफीपुर निवासी पप्पू की करीब 40 बीघा बाजरा की फसल खराब होने के साथ मुकेश, केशवदेव, कुंवर सिंह के साथ माखन सिंह सहित आस-पास के कई गांवों की कई हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलें पानी भरने के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं।

बोले ग्रामीण...
यमुना मैय्या के पानी की चपेट में आने से फसलें हो गई बर्बाद
यमुना की तलहटी के गांवों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। नयाबांस से लेकर रामदासपुरा कारे पिल्लू,मड़वा एवं महुआ हार तक 13 से अधिक गांव के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक इन बर्बाद फसलों की कोई सर्वे नहीं कराया गया है।
राजवीर सिंह निषाद सोफीपुर
-मंदिर के आस-पास खड़ी फसलें में पानी भरने के कारण बर्बाद हो रहीं है। पानी भरे रहने के कारण फसल बर्बाद हो जाएगी। दो चार दिन पानी कम होने की उम्मीद कम है। क्योंकि ऊपर से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। फसलों की हानि का आंकलन कराया जाए।
पप्पू सोफीपुर
-यमुना के बढ़ते पानी के साथ ग्रामीण अंचल में सांप बिच्छू के साथ अन्य जंगली जीव जंतु गांवों की ओर पहुंचना शुरू हो गए हैं। खेतों मेंं सर्प आदि की संख्या बढ गई है। इसके कारण खेतों की ओर जाने में भी डर लगने लगा है।

नंदराम सोफीपुर


-यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लेखपाल एवं पंचायत सचिवों के माध्यम से लगातार निगरानी कराई जा रही है। यमुना की तलहटी में बोई गई फसलों में भले ही पानी भर गया हो लेकिन अभी तक ज्यादा नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। यदि किसी क्षेत्र में किसानों की फसल खराब होगी तो उसका सर्वे कराके कार्रवाई की जा रही है।
विशुराजा एडीएम वित्त एवं राजस्व फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed