फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news fewer plateslates

Firozabad News: वायरल बुखार से गिर रही प्लेटलेट्स, हर दिन 15 से 20 पैक हो रहे जारी

Fri, 03 Oct 2025 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
firozabad news fewer plateslates
फिरोजाबाद। जिले में वायरल बुखार की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। अस्पतालों की ओपीडी से लेकर वार्ड तक वायरल के मरीजों से भर गए हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति उन मरीजों की हो रही है, जिनके प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से हर दिन 15 से 20 यूनिट तक प्लेटलेट्स जारी किए जा रहे हैं, जबकि निजी ब्लड बैंकों में भी मांग कई गुना बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. गरिमा सिंह ने बताया कि सामान्य वायरल मामलों के साथ अब प्लेटलेट्स घटने की शिकायतें अधिक आ रही हैं। खासकर पिछले एक सप्ताह में प्लेटलेट्स की मांग में भारी इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज से औसतन 15 से 20 यूनिट प्लेटलेट्स प्रतिदिन जारी किए जा रहे हैं। स्टाफ को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों को एक से अधिक यूनिट की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक असर
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार के अनुसार वायरल संक्रमण का असर बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। वायरल के दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्लेटलेट्स को नष्ट करने लगती है। अगर समय पर इलाज न मिले तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स का स्तर 50,000 से नीचे आने पर सतर्क हो जाना चाहिए और डॉक्टर की निगरानी में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों और ब्लड बैंकों में भी बढ़ी भीड़
केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं, निजी अस्पतालों में भी वायरल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सिरसागंज, टूंडला और शिकोहाबाद जैसे क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। कई निजी ब्लड बैंकों ने मांग को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर दिया है।



यह बरतें सावधानियां
- घर और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- पानी जमा न होने दें, कूलर और टंकियों को समय-समय पर खाली करें
- मच्छरों से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
- बुखार आने पर खुद दवा न लें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
- ताजा, उबला और साफ पानी ही पीएं
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed