फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news farmer protest mung

Firozabad News: आढ़तियों पर मनमाने तरीके से मूंग खरीदने का आरोप, प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
firozabad news farmer protest mung
107, टूंडला के मंडी समिति में विरोध प्रदर्शन करते किसानसंवाद
टूंडला। एटा सड़क स्थित मंडी समिति में बृहस्पतिवार को मूंग बेचने आए किसानों ने दूसरे दिन भी हंगामा किया। किसानों ने आढ़तियों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम भाव में मूंग खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने आढ़तियों और मंडी सचिव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान सुबह 10:30 बजे मंडी समिति पहुंचे थे। आढ़तियों ने मूंग को 6600 और 6800 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदने का भाव लगाया। एमएसपी से कम भाव मिलने पर किसानों ने बिक्री बंद कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। वे नारेबाजी करते हुए मंडी सचिव कार्यालय पहुंच गए। किसानों ने आरोप लगाया कि आढ़तिया मनमाने तरीके से मूंग खरीद रहे हैं। हंगामा होते देख मंडी सचिव प्रदीप सारस्वत मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें बताया कि पहले मूंग आठ हजार रुपये में खरीदी गई थी, लेकिन अब कम दर पर खरीदी जा रही है। सारस्वत ने किसानों को शांत कराया और समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों की मूंग 6800 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी गई।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप सारस्वत ने बताया कि मंडी में मात्र छह आढ़तियों द्वारा मूंग की बोली लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की छोटी और गीली मूंग को कम दर पर खरीदा गया। वहीं, अच्छी मूंग को बेहतर दामों पर खरीदा गया है। उनके हस्तक्षेप के बाद मूंग की खरीद दर में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान सिंह त्यागी निवासी शेखपुरा एत्मादपुर आगरा ने एक अन्य मामले में आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मुकेशचंद्र त्यागी ने 27 सितंबर 2025 को आढ़ती अतीश जैन को बाजरा बेचा था। आढ़ती ने 6040 रुपये नकद दिए, लेकिन शेष 40000 रुपये का भुगतान नहीं किया। मंडी सचिव प्रदीप सारस्वत ने व्यापारी अतीश कुमार जैन को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed