फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news fariha encrouchment removed

Firozabad News: फरिहा में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी दो दुकानें और चबूतरा ढहाया

Fri, 10 Jul 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
firozabad news fariha encrouchment removed
फोटो 34 फरिहा में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ती जेसीबी मशीन। संवाद
फरिहा। कस्बा फरिहा में बृहस्पतिवार को प्रशासन का डंडा चला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जसराना तहसील की टीम ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से बनी दो दुकानों और एक चबूतरे को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

तहसील टीम के अनुसार, यह दुकानें मुमताज खां द्वारा बनवाई गई थीं, जिन्होंने इन्हें किराए पर उठा रखा था। इनमें से एक दुकान में चूड़ी और दूसरी में हार्डवेयर का व्यवसाय संचालित हो रहा था। योगेंद्र कटियार द्वारा जसराना तहसील में की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इसे अवैध माना। इसके बाद कई थानों की पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर दोनों दुकानों व चबूतरे को पूरी तरह ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। इस प्रशासनिक कार्रवाई के पीछे क्षेत्र का तनावपूर्ण माहौल भी एक वजह माना जा रहा है। दरअसल, कस्बे से एक किशोरी के अपहरण का मामला गरमाया हुआ है, जिसे लेकर बीते मंगलवार को फरिहा का पूरा बाजार बंद रहा था। जिस मुमताज खां की दुकानों को तोड़ा गया है, उनका पुत्र इस अपहरण मामले में आरोपी के सहयोगी की भूमिका में संदिग्ध माना जा रहा है। अपहृत किशोरी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी के किशोरी को लेकर गोरखपुर भागने की इनपुट मिली है, जिसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने गोरखपुर में डेरा डाल दिया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed