फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news electric shock boy death

Firozabad News: करंट लगने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
firozabad news electric shock boy death
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला प्रताप नगर, सैलई में बृहस्पतिवार दोपहर को खेलते समय पांच वर्षीय बच्चे को अचानक करंट लग गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने ईसीजी कर मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर ले गए। प्रताप नगर, सैलई थाना रामगढ़ निवासी यश (5) बृहस्पतिवार दोपहर को घर खेल रहा था। परिजन अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। शोर-शराबा की आवाज होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन आनन- फानन में उसे ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर ईसीजी की और उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। परिजन में कोहराम मच गया। महिलाओं की चीख-पुकार मच गई। पिता अजय कार चालक है। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed