फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news cop died accident

Firozabad News: पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आने से सिपाही की मौत, परिवार में कोहराम

Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
firozabad news cop died accident
फोटो06मृतक उमाशंकर का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के खंजापुर पुल के नीचे बुधवार देर रात पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक सिपाही की मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार को परिजन को सौंपा। इस हादसे से सिपाही के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मटसैना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी उमाशंकर (30) वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाने में थी। वह चार-पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वह ई-रिक्शा में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लादकर आसफाबाद में मिस्त्री के पास सही कराने के लिए निकला था। इसके बाद जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच, बुधवार देर रात खंजापुर पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची रसूलपुर थाना पुलिस पहुंची। उसकी जेब से मिले पुलिस आई कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त सिपाही उमाशंकर के रूप में हुई, जिसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। मृतक तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई बृजेश (रेलवे सुरक्षा बल) और नीतेश (सीमा सुरक्षा बल) में तैनात हैं। उमाशंकर अपने पीछे डेढ़ वर्ष का बेटा और महज छह महीने की मासूम बेटी को छोड़ गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed