Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news bus accident

Firozabad News: पीछे का शीशा तोड़कर निकाले गए यात्री, 4 घंटे डायवर्ट रहा रूट

Fri, 13 Nov 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
firozabad news bus accident
फोटो30​सड़क किनारे बस पलटने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ व पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : ARchive
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा से करीब 50 मीटर दूरी पर बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही राहगीर और ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और बस का पीछे का शीशा तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक घबराए हुए थे। पास के गांवों के यात्रियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी टूंडला भेजा गया, जबकि मामूली रूप से चोटिल यात्री पचोखरा के निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बसों को रोककर भिजवाए यात्री
हादसे में जो यात्री सुरक्षित बच गए थे और जिन्हें आगरा जाना था, उन्हें पुलिस ने परिवहन निगम की अन्य बसों को रुकवाकर उसमें बैठाया और गंतव्य के लिए रवाना किया। वहीं, एटा से आने वाले कुछ यात्री वापस लौट गए।
विज्ञापन


4 घंटे तक डायवर्ट रहा रूट
बस पलटने के बाद मौके पर जाम लग गया। इस कारण पुलिस ने पचोखरा चौराहे से यातायात डायवर्ट कर वाहनों को तारानगर होते हुए श्रीनगर की ओर से निकाला। करीब 4 घंटे तक रूट डायवर्ट रहने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार थे करीब 60 यात्री
बस में सवार यात्री नरेश ने बताया कि बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सामने से स्कूटी आती देख चालक नियंत्रण खो बैठा और अचानक ब्रेक लगाने से बस लहराकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते देख खिड़की की तरफ बैठे कुछ युवाओं ने छलांग लगा दी, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। वहीं, क्षतिग्रस्त स्कूटी की मौके पर पड़ी नंबर प्लेट दिल्ली नंबर की थी और उसमें रखी सब्जी सड़क पर बिखर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed