{"_id":"6a6bbf274b18878e44088bc1","slug":"firozabad-news-body-found-hang-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-180834-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चूड़ी मजदूर का पेड़ से लटका मिला शव, बेटी की ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चूड़ी मजदूर का पेड़ से लटका मिला शव, बेटी की ससुरालियों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो04मृतक महावीर का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गाजीपुर में बृहस्पतिवार को एक चूड़ी-जुड़ाई मजदूर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान मोहल्ला राठौर नगर, आसफाबाद, रसूलपुर निवासी महावीर सिंह (40) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, मृतक के परिजन ने दामाद और समधी पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया।
मृतक के परिजन के अनुसार, महावीर सिंह चूड़ी जुड़ाई का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह गाजीपुर स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। ग्राम प्रधान आशीष वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
मृतक की बहन गिरजा ने बताया कि महावीर ने सात माह पूर्व अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी फतेहाबाद, आगरा के गांव मीठपुर निवासी दीपक से की थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन लक्ष्मी को प्रताड़ित करते थे और गत 24 जुलाई को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, वह पांच माह की गर्भवती थी। इस मामले में रिश्तेदारों की मध्यस्थता से समझौता हो गया था। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को लक्ष्मी के पति और ससुर ने महावीर को फोन कर समझौते की तय धनराशि ले जाने के लिए बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान दामाद और ससुर ने मिलकर महावीर की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर, कृष्ण स्वरूप पाल ने बताया कि मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजन की ओर से लगाए गए आरोपों और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।