{"_id":"68bc8c9e783e2e194c062d1a","slug":"firozabad-news-bank-fraud-manager-attached-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-155660-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बैंक प्रबंधक कानपुर अटैच, रिकवरी एजेंट व उसका दोस्त शक के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बैंक प्रबंधक कानपुर अटैच, रिकवरी एजेंट व उसका दोस्त शक के दायरे में
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 71 लाख की सब्सिडी घपले के मामले में यूको बैंक रानी वाला कंपाउंड के शाखा प्रबंधक को कानपुर अटैच कर दिया गया है। वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद उद्योग विभाग और बैंक शाखा स्तर की गोपनीय जांच शुरू हो गई है।
इस जांच में रिकवरी एजेंट व उसके दोस्त पर सबसे ज्यादा शक की सुई गहरा रही है। हालांकि इस बारे में जानकारी देने पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 16 लाभार्थियों की 46.5 लाख और एमएसएमई योजना के चार लाभार्थियों की 25 लाख सब्सिडी में घालमेल प्रकाश में आने के बाद बैंक शाखा और उद्योग विभाग में खलबली मची हुई है।
उद्योग विभाग एवं बैंक शाखा स्तर पर पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो इस पूरे घालमेल में बैंक के रिकवरी एजेंट सौरभ गुप्ता एवं उसके एक साथी दीपांशु तिवारी ने कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर खेल कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में उद्योग विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच भी विभागीय स्तर पर की जा रही है ।वहीं जांच शुरू होते ही बैंक के तत्कालीन प्रबंधक प्रवेद्र कदम को मुख्यालय कानपुर से अटैच होने की बात भी सामने आई।