फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news bank fraud

Firozabad News: हंगामे के बाद खातों में वापस आने लगे ग्राहकों के रुपये

Fri, 05 Sep 2025 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
firozabad news bank fraud
जसराना। इंडियन बैंक की शाखा में दो करोड़ से अधिक के गबन के मामले में जांच के बाद पीडितों के बैंक खातों में पैसा आना शुरु हो गए हैं। पचास से अधिक खातों में अस्सी लाख रुपये से अधिक की धनराशि आ चुकी है। खातों में पैसा आने के बाद ग्राहकों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। बैंक ग्राहकों से सहमति पत्र मांग रहा है। बैंक अधिकारियों ने कहा जल्दी ही सभी के खातों में धनराशि आ जाएगी।
विज्ञापन

घिरोर रोड पर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में मार्च माह में करीब दो करोड़ से अधिक के गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन बैंक प्रबंधक एवं कैशियर पर अन्य लोगों की मदद से गबन की रिपोर्ट दर्ज हुई था।
विज्ञापन

पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने 2.41 करोड़ रुपये का गबन होने की चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार को ग्राहकों ने बैंक में ही धरना दिया था। धरने के बाद एसडीएम ने बैंक अधिकारियों से जल्दी ही मामले का निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से ग्राहकों के खातों में धनराशि आना शुरू हो गया। धनराशि आने के बाद ग्राहकों के चेहरे पर खुशी लौट आी। बैंक शाखा प्रबंधक ज्ञानिश पोरवाल ने बताया 50 से अधिक ग्राहकों के खाते में 80 लाख रुपये से अधिक की धनराशि भेजी जा चुकी है। अन्य ग्राहकों के खातों में एक सप्ताह के अंदर पूरा भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed