{"_id":"69850d3d1c4e7a2deb0e794a","slug":"firozabad-news-amrut-bharat-scheme-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-167003-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
टूंडला। प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को टूंडला स्टेशन का निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने गति शक्ति यूनिट को कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
जीएम ने स्टेशन पर पेयजल, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और दिव्यांगजन सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों। इस दौरान डीआरएम रजनीश अग्रवाल सहित मंडल के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने लोको शाखा मंत्री सरदार सिंह यादव के नेतृत्व में जीएम को 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने मांग की कि ट्रेन नंबर 54355/56 का संचालन पूर्व की भांति टूंडला क्रू से बांदीकुई तक कराया जाए। जर्जर रेलवे आवासों की मरम्मत और रेलवे अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट व नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरा जाए। एत्मादपुर में क्रू के बैठने की व्यवस्था, चिल्ड्रन पार्क, मिनी जिम और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
मैकेनिकल विभाग के हेल्परों को क्लर्क पद के लिए अवसर देने और इंजीनियरिंग विभाग की सीनियरिटी विसंगति दूर करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर शाखा मंत्री गौरव कुमार, नाहर सिंह मीणा, सत्येंद्र यादव और संजीव कुमार यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।