{"_id":"6931e62755a7086c4e01f815","slug":"firozabad-news-6-decamber-firozabad-news-c-169-1-mt11005-162278-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस की कल है बरसी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिसजिले में हाई अलर्ट, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस की कल है बरसी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिसजिले में हाई अलर्ट, पीएसी तैनात
विज्ञापन
फोटो 18 रसूलपुर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करते एसपी सिटी, सीओ सिटी और अन्य पुलिसकर्मी। स्रोतः
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी के मद्देनजर पुलिस ने हाई अलर्ट की घोषणा कर दी है। शरारती तत्वों पर लगाम कसने के लिए शहर और देहात को किले में तब्दील कर दिया गया है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज और कल जिला पुलिस के 2500 कर्मी चप्पे-चप्पे पर निगाह रखेंगे। इसके अलावा पीएसी की एक प्लाटून भी तैनात कर दी गई है। सोशल मीडिया की निगरानी भी बढ़ाई गई है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जिले में पीएसी की एक प्लाटून बुलाई गई है जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चप्पे-चप्पे पर पहरा देगी। एक भी गड़बड़ी या शांति भंग करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।