फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad Murder News A relative crushed a man to death with bricks

Firozabad Murder: रिस्तेदार ने ईंटों से कुचलकर शख्स को उतारा मौत के घाट, बुआ के यहां रह रहा था मृतक

Sat, 07 Dec 2024 12:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बाबा की शाला के अंतर्गत ग्राम एलमपुर में रात्रि करीब 10.30 बजे एक रिस्तेदारी में आये युवक ने अपनी बुआ के यहां रह रहे विनोद पुत्र दिनेश 45 वर्ष की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Firozabad Murder News A relative crushed a man to death with bricks
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बाबा की शाला के अंतर्गत ग्राम एलमपुर में रात्रि करीब 10.30 बजे एक रिस्तेदारी में आये युवक ने अपनी बुआ के यहां रह रहे विनोद पुत्र दिनेश 45 वर्ष की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम एलमपुर में शुक्रवार की देर रात्रि किसी मामूली विवाद के चलते अपने साडू विनोद कुमार के यहां पर आए अर्जुन पुत्र संतोष निवासी ग्राम अलीपुर कल्याणपुर फतेहपुर ने अपनी बुआ रुक्मणी देवी के घर पर तीन वर्ष से रह रहे विनोद उर्फ प्रमोद पुत्र दिनेश निवासी संतोष नगर ठार पूठा थाना रामगढ़ फिरोजाबाद की ईटों से कुचल कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह एवं एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया तथा बाबा की शाला पुलिस चौकी प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुच गए। और मामले की जानकारी करते हुए पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक विनोद कुमार के भांजे राधेश्याम पुत्र रामौतार निवासी ग्राम सांथी थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद ने उक्त अर्जुन के खिलाफ थाना सिरसागंज में हत्या का मुक्कदमा दर्ज कराया है। उक्त मृतक विनोद उर्फ प्रमोद अपनी बुआ रुक्मिणी देवी पत्नी नाथूराम निवासी ग्राम एलमपुर थाना सिरसागंज के यहां पिछले 03 वर्ष से रह रहा था तथा मजदूरी का कार्य करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed