{"_id":"05bcfce7afb3b21682dab1760bcef741","slug":"firozabad-highway-robbery-in-broad-daylight-at-the-9-35-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े फीरोजाबाद हाईवे पर 9.35 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े फीरोजाबाद हाईवे पर 9.35 लाख की लूट
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद हाईवे पर पेट्रोल पंप और ग्लास फैक्ट्री से कैश लेकर जा रहे दो कर्मचारियों से बदमाश क्रिकेट के बल्ले से प्रहार और तमंचा दिखाकर 9.35 लाख रुपये की नकदी लूट ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कैश ले जाने वाली कंपनी के कर्मचारी ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
फीरोजाबाद हाईवे स्थित राजा का ताल निवासी उमाशंकर मिश्र पुत्र जितेंद्र शंकर मिश्र का भगवती सीएनजी पेट्रोल पंप और चंद्रा ग्लास इंडस्ट्रीज है। मिश्र ने कैश लाने ले जाने के लिए के रेडिएंट कैश मैनेजमेंट से अनुबंध किया है। सोमवार को पेट्रोल पंप का 9.35 लाख रुपये लेकर रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के दो कर्मचारी भुवनेश और अजय कुमार फीरोजाबाद के लिए बाइक से निकले थे। हाईवे पर पहुंचते ही पहले से खड़े एक बदमाश ने क्रिकेट के बल्ले से उन पर प्रहार कर दिया। बाइक सवार दोनों कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पूर्व ही बाइक पर खड़े दो अन्य बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए कर्मचारियों ने कैश से भरा बैग लूट लिया तथा फीरोजाबाद की ओर भाग गए। कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए पेट्रोल पंप पर घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों की सूचना पर पंप स्वामी ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के साथ ही सीओ प्रेमप्रकाश यादव मौके पर पहुंच गए और जिले में रेंज स्कीम लागू कर पुलिस चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं सूचना पर एसपी अशोक कुमार शर्मा भी पहुंच गये। उन्होंने बदमाशों की तलाश के लिए सीओ प्रेमप्रकाश यादव को कमान सौंपी है। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी भुवनेश ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
पेट्रोल पंप से कैश ले जाते समय साल भर पहले भी हुई थी लूट
टूंडला (ब्यूरो)। भगवती सीएनजी पेट्रोल पंप के कैश लुटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व विगत 19 जनवरी 2015 को भी बाइक सवार बदमाशों ने 2.77 लाख की लूट की थी। दिनदाहाड़े हुई लूट से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। दो टीमें बदमाशों की तलाश कर रहीं हैं। घटना में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
प्रेमप्रकाश यादव
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला