फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad education news teachers transfer

Firozabad News: तबादला बिगाड़ेगा स्कूलों का गणित, 368 शिक्षक आएंगे तो 545 जा सकेंगे

Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
firozabad education news teachers transfer
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए। ऑनलाइन आवेदन 14 जून तक ही हो सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादले से शिक्षकों की संख्या कम हो सकती है। क्योंकि जो पद रिक्त दिखाए हैं, उसमें शिक्षक आने से ज्यादा तबादला होकर चले जाएंगे। इससे विद्यालयों में फिर से शिक्षकों का संकट गहराएगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित पोर्टल पर करने में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने शुरू कर दिया है। जिले में 285 सहायक अध्यापक और 83 प्रधानाध्यापक दूसरे जनपद से तबादला होकर आ सकेंगे। जबकि 461 सहायक और 84 प्रधानाध्यापकों को फिरोजाबाद से अपने घर जाने का मौका मिलेगा। यानि जितने शिक्षक आएंगे, उससे करीब डेढ गुने शिक्षक जिले से तबादला होकर चले जाएंगे। इसमें जूनियर में एक भी सहायक शिक्षक पद रिक्त न होने के कारण जिले में नहीं आ सकेगा। जबकि 150 शिक्षक जूनियर से ही दूसरे जनपद में चले जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों के आवेदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अभिलेख का सत्यापन एवं डाटा लॉक किए जाने की प्रक्रिया 10 जून से 18 जून तक पूरी करेंगे। इसके बाद 19 से 22 जून तक एनआईसी से तबादले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानान्तरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को 27 जून से कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 जून से ही स्कूल भी खुल जाएंगे, जिससे कार्यमुक्त होने में दिक्कत न हो। आवेदन में शिक्षक अधिकतम सात जिलों का विकल्प भर सकेंगे, लेकिन न्यूनतम एक जिले का विकल्प भरना अनिवार्य होगा। भरे गए विकल्प के जिले में कार्यरत संवर्ग और पद के आधार पर रिक्ति होने की दशा में दिए गए जिले की वरीयता एवं अंक के आधार पर तबादला तय होगा।
विज्ञापन


पारस्परिक तबादले के उलझन में शिक्षक
- पारस्परिक तबादले से शिक्षकों को ज्यादा आसानी होती है। वह जिस जिले के शिक्षक के साथ आवेदन करते हैं, वही जिला मिल जाता है। साथी खोजने के लिए शिक्षक सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं। ज्यादा जोर लखनऊ, नोएडा, कासगंज, आगरा जिलों के लिए हैँ। यहां के लोग जिले में कार्यरत हैं और उन्हें सीधे तबादले की प्रक्रिया में ये जिले मिलना आसान नहीं लग रहा है, ऐसे में साथी खोज रहे हैं। वहीं पारस्परिक तबादले के आवेदन की साइट ही दो दिनों से नहीं खुल पा रही है। इसके लिए आवेदन आठ जून से ही होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक पूरी सावधानी से आवदेन करें। बेवसाइट पर लोड अधिक है लेकिन विभाग ने पर्याप्त समय दिया है। कोई दिक्कत नहीं आएगी।
- आशीष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed