{"_id":"649a838de3cc519b15093d00","slug":"firozabad-crime-news-gold-chain-became-the-reason-for-the-couple-death-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीवी के कत्ल के बाद दी जान: सोने की चेन बनी दंपती की मौत की वजह, महिला ने भाई को दिया था शादी में मिला तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी के कत्ल के बाद दी जान: सोने की चेन बनी दंपती की मौत की वजह, महिला ने भाई को दिया था शादी में मिला तोहफा
Tue, 27 Jun 2023 01:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:28 PM IST
सार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक युवक ने पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दंपती की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
Firozabad Crime News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद की शिकोहाबाद बिजेंद्र कॉलोनी में रविवार रात आपसी कलह में युवक ने पत्नी को तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। इसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कमरे से फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था। जबकि अंदर के कमरे में उसकी पत्नी की लाश पलंग पर पड़ी थी।
मूल रूप से नसीरपुर के गांव गढ़रौली के रहने वाले रंजीत सिंह बीएसएफ में एसआई के पद पर श्रीनगर में तैनात हैं। उनका परिवार बिजेंद्र कॉलोनी में अपने मकान में रहता है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक कमरे से फायरिंग की आवाज आई। आवाज सुनकर घर में दूसरे कमरों में सो रहे परिजन की आंख खुल गई।
उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो दीपक यादव (30) का शव खून से लथपथ पड़ा था। जबकि अंदर कमरे में देखा तो उसकी पत्नी शशि यादव (26) मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि युवक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोने की चेन बनी दंपती की मौत का कारण, आए दिन होता था विवाद
दंपती की मौत का कारण शादी में मिली सोने की चेन बनी, जिसको लेकर आए दिन विवाद होता था। रविवार सुबह दोनों में झगड़ा और मारपीट हुई, जिसे परिजन ने शांत करा दिया। लेकिन शाम को दोबारा झगड़ा हुआ। छोटे भाई ने फिर दोनों को शांत करा दिया।

इसके बाद दोनों लोग कमरे में चले गए। मृतक के छोटे भाई गोविंद ने बताया कि मध्य रात डेढ़ बजे अचानक फायर की आवाज हुई तो वह कमरे में पहुंचे और देखा वहां भाई का शव खून से लथपथ पड़ा था।
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दीपक को शादी में एक सोने की चेन मिली थी। जिसे शशि यादव ने अपने भाई को दे दी थी। जब इसकी जानकारी दीपक को हुई तो उसने पत्नी से चेन मायके से मंगाने के लिए दवाब डाला।
बताया जाता है कि वह चेन लेने के लिए अपनी ससुराल मई में कल्होर गया था। वहां ससुरालवालों से भी चेन वापस करने के लिए कहा। बताया जाता है कि इसके बाद ससुराल वालों ने अपनी भैंस बेंचकर 25 हजार रुपये शशि को भेज दिए और कहा कि शेष पैसे कुछ दिन बाद दे देंगे।
दीपक पत्नी पर चेन दिलाने का दवाब डाल रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर दीपक ने पहले पत्नी की पिटाई की। किसी को इसकी जानकारी न हो इसलिए उसने कूलर की आवाज में पत्नी का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब उसने देखा कि शशि की मौत हो गई तो वहां से उठा और बाहर के कमरे में आकर उसने तमंचा से अपनी कनपटी में लेटे हुए गोली मार ली।
कृष्णा के सिर से उठा माता-पिता का साया
दीपक पर छह साल का एक बेटा है। उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि आखिर उनके जाने के बाद बच्चे की देखभाल कौन करेगा। अगर दोनों इस तरफ सोचते तो शायद इतना बड़ा कदम नहीं उठाते। माता-पिता की मौत के बाद कृष्णा का भी रो-रो कर बुरा हाल था।