{"_id":"639f4cd48254ae25f8229671","slug":"firozabad-campaign-to-remove-encroachment-on-service-road-firozabad-news-agr5572395175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : सर्विस रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : सर्विस रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्विस रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने को यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को चलाया गया। सर्विस रोड पर खड़े चार पहिया व दो पहिया वाहनों को हटवाया। इस बीच दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह सड़क पर वाहनों को पार्क न करें। यदि सड़क पर वाहन मिला तो उसको सीज करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को यातायात प्रभारी गगन गौड ने पुलिस फोर्स के साथ सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने सर्विस रोड पर खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों को हटवा दिया। ट्रॉमा सेंटर के आसपास दुकान करने वाले लोगों को निर्देश दिए कि वह सड़क पर वाहन पार्क न होने दें और न ही वाहन पार्क करें। सर्विस रोड पर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंसों को भी हटवाया गया। इसके साथ ही नगला बरी, जाटवपुरी, जिला अस्पताल के सामने, महावीर नगर के बाहर सर्विस रोड पर खड़े वाहनों को हटवाया गया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में व वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
यातायात प्रभारी गगन गौड़ ने कहा कि सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। आज चेतावनी देकर वाहनों को हटवाया गया है। सोमवार से यदि वाहन सर्विस रोड पर खड़ा मिला तो उसे क्रेन के माध्यम से पुलिस लाइन भिजवाने के साथ ही वाहन स्वामी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वाहन चालक खुद जिम्मेदार होंगे।