Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में बड़ा हादसा: स्कूटी सवार को बचाने में पलटी बस, जान बचाने के लिए कूदे यात्री; 30 से अधिक घायल

Thu, 12 Nov 2026 10:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Thu, 12 Nov 2026 10:32 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में बृहस्पतिवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Firozabad bus accident bus overturns after going out of control over 30 passengers injured
फिरोजाबाद बस हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा से आगरा जा रही बस स्कूटी सवार को बचाने के कारण रोड के किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसा होते ही मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। सीओ टूंडला सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा है। जबकि मामूली रूप से घायल प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस अनुबंधित है या फिर पविहन निगम की इसकी जानकारी पुलिस कर रही है।


हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे थाना पचोखरा थाना क्षेत्र में हुआ। कातिकी निवासी राजेश कुमार टूंडला से मजदूरी कर अपने घर वापस स्कूटी पर सवार होकर लौट रहा था। एटा से आगरा जा रही बस के सामने अचानक स्कूटी सवार आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे खंदी में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही सीओ टूंडला शेखर सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

Trending Videos
Firozabad bus accident bus overturns after going out of control over 30 passengers injured
फिरोजाबाद बस हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों को उपचार के लिए टूंडला स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां से गंभीर हालत वाले आठ यात्रियों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। बस में थाना रजावली क्षेत्र के ग्राम रुद्रगढी निवासी कुलदीप एवं उनकी बेटी भूमि एवं बेटा चिराग भी सवार थे। तीनों के चोटे आई हैं। बस में सवार एटा निवासी नरेश ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे एटा से आगरा जाने को बस में बैठे थे। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। अवागढ़ निवासी मधु ने बताया कि बस के पलटते ही भगदड़ मच गई। हर कोई जान बचाने को कूद गया। 

 
Firozabad bus accident bus overturns after going out of control over 30 passengers injured
फिरोजाबाद बस हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों में टूंडला सीएचसी पर आशीष (20), रेखा (45), ऊषा (40), सर्वेश (60) सरोज (60),रवींद्र (30),गायत्री (28), मनीष (12), नितिन (15), राजेश (24), अर्जुन (26), सुरेंद्र सिंह (55) , शिवानी (24), सुंदर (22), सोनावती (50), कन्हैया (दो) बीना देवी (23),अंजली (22), आयादनी (40), बलवीर सिंह (58), लवी (तीन साल) को ले गए। इनमें से सर्वेश कुमार,सरोज देवी, मनीष, नितिन, राजेश, शिवानी, सुंदरम व कन्हैया की हालत गंभीर होने के कारण सरकारी ट्रामा सेंटर रैफर किया गया है। जबकि कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल होने के कारण वहीं प्राथमिक उपचार कराने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad bus accident bus overturns after going out of control over 30 passengers injured
फिरोजाबाद बस हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला विधायक पहुंचे घायलों का जाना हाल
हादसे की जानकारी होते ही टूंडला से भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसा होते ही जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया।


 
विज्ञापन
Firozabad bus accident bus overturns after going out of control over 30 passengers injured
हादसे में घायल हुए यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूटी नहीं छोड़ता तो राजेश हो जाता हादसे का शिकार
स्कूटी सवार राजेश ने बस को अपनी ओर आते देख खुद ही स्कूटी छोड़कर एक साइड से हो गया। यदि वह ऐसा नहीं करता तो उसकी जान चली जाती। क्योंकि स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि स्कूटी सवार के हल्की फुल्की चोट आई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed