{"_id":"68db84457155fa5f54060ac5","slug":"firozabad-breaking-gas-furnace-leak-at-mittal-glass-factory-sparks-panic-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद की ग्लास फैक्टरी में बड़ा हादसा, गैस भट्टी में लीकेज; मौके पर अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद की ग्लास फैक्टरी में बड़ा हादसा, गैस भट्टी में लीकेज; मौके पर अफरा-तफरी
Tue, 30 Sep 2025 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:48 PM IST
सार
फिरोजाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लास फैक्टरी में हुए गैस रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
फिरोजाबाद के औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मित्तल ग्लासेस नामक फैक्टरी में गैस फर्नेश (गैस भट्टी) लीक हो गई। यह फैक्टरी औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में संचालित है और थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
हादसे की सूचना मिलते ही फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी तरह की जनहानि होने या किसी के झुलसने के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति नियंत्रित कर रही है। इस गैस लीकेज के कारण फैक्टरी के उत्पादन और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।