फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firoazabad news school open

Firozabad News: पहले दिन 10 फीसदी विद्यार्थी भी नहीं पहुंचे

Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
firoazabad news school open
फोटो 8 लालऊ में बच्चों का स्वागत करते हुए बीएसए। संवाद
फिरोजाबाद। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार सभी परिषदीय स्कूल बच्चों की चहलकदमी से गुलजार हो गए। स्कूलों में बच्चों का स्वागत चंदन टीका लगाकर किया गया। अधिकांश स्कूलों में पहले दिन करीब 10 फीसदी भी बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। इसके साथ ही कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया। बीएसए ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। कई स्कूलों में बच्चों और बीएसए का सामना गंदगी से हुआ। बीएसए ने लापरवाही पर शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रहना में निरीक्षण किया। यहां 730 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष निरीक्षण के समय मात्र दो छात्र ही मौजूद मिले। विद्यालय की व्यवस्थाएं भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त मिलीं। ग्रांट का व्यव वितरण दीवार पर नहीं कराया था। लगातार अनुपस्थित चल रही सहायक अध्यापिका सविता यादव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हिमायंपुर में 135 पंजीकृत छात्रों के बावजूद एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। वहीं प्राथमिक विद्यालय देवनगर कन्या में 55 में से सिर्फ आठ छात्र उपस्थित मिले, जबकि अधिकांश बच्चे ड्रेस में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवनगर बालक में 56 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 37 छात्र उपस्थित पाए गए। यहां भी स्कूल ग्रांट के व्यय का विवरण प्रदर्शित नहीं किया गया था। कंपोजिट विद्यालय लालऊ में 286 में से मात्र 25 छात्र उपस्थित मिले। यहां अनुदेशक सुषमा पाकरे लंबे समय से अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में अधिकांश बच्चे बिना ड्रेस के मिले और व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं। कंपोजिट विद्यालय बैंदी में 116 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष केवल 27 छात्र उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed