{"_id":"6a3d9803f78746c4100a4288","slug":"firoazabad-news-judo-agra-zone-police-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-178142-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जूडो क्लस्टर में दिखा आगरा जोन का जलवा महिलाओं ने दो स्पर्धाओं में जीती चल वैजयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जूडो क्लस्टर में दिखा आगरा जोन का जलवा महिलाओं ने दो स्पर्धाओं में जीती चल वैजयंती
विज्ञापन
फोटो19विजेता टीम को सम्मानित करते एसएसपी आदित्य लांग्हे। स्त्रोत: विभाग
- फोटो : Archive
फिरोजाबाद। 51वीं उप्र पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में आगरा जोन के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महिला वर्ग में कराटे और पेंचक सिलाट प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि वुशु और ताइक्वांडो में उपविजेता बनने का गौरव भी प्राप्त किया। विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की झड़ी लगाकर आगरा जोन ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
जनपद में आयोजित 18वीं अंतर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगरा जोन टीम के लिए किया गया था। पीटीआई रविन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अपने नाम कीं। पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर आगरा जोन का गौरव बढ़ाया। सभी जोन में सर्वाधिक पदक जीतने के मामले में आगरा जोन तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों ने एसएसपी आदित्य लांग्हे से मुलाकात की। इस सफलता में टीम मैनेजर निरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक विजय चौहान, जूडो कोच मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, वुशु कोच मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, महिला टीम कोच उपनिरीक्षक ऐश्वर्या कौशल तथा जोन टीम कोच पीटीआई सुबोध कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाद