{"_id":"5e6d19b18ebc3ea4aa4493bd","slug":"firing-firozabad-news-agr4338484188","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहालपुर में विवाद,फायरिंग,महिला हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहालपुर में विवाद,फायरिंग,महिला हुई घायल
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के निहालपुर में दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। इस दौरान छर्रे लगने से गांव की महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निहालपुर निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र मुरारीलाल यादव का 11 मार्च को योगेश पुत्र लायक सिंह, गोविंदा पुत्र बलवीर सिंह निवासी जाफराबाद से विवाद हो गया था। ब्रजेश कुमार को 13 मार्च को चमरौली चौराहे के पास घेर लिया। किसी तरह से बचकर वह गांव चला गया। ब्रजेश का आरोप है कि देर शाम ये लोग दो अन्य साथियों के साथ निहालपुर में आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में निहालपुर निवासी महिला गुड्डी देवी उर्फ पुष्पादेवी पत्नी दिनेश यादव घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर एसएचओ विनय कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
ब्रजेश कुमार की तहरीर पर जाफराबाद के निवासी योगेश, गोविंदा, ऐलकार पुत्र भूरी सिंह, रजनेश पुत्र सुरेशचंद्र यादव सहित चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।