फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firing case filed against three people

Firozabad News: तीन लोगों के खिलाफ फायरिंग का मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Mar 2023 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Mar 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Firing case filed against three people
तीन लोगों के खिलाफ फायरिंग का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव लालऊ की घटना, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बाइक सवार युवकों द्वारा गांव लालऊ में की गई फायरिेंग और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में दक्षिण पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता सुदामा देवी का कहना है कि 16 मार्च की रात करीब दस बजे अपने घर के बालकनी पर पुत्रवधू के साथ मौजूद थी। तभी एक बाइक पर तीन लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। इन्होंने मेरे बेटे के बारे में पूछा। मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उसने और उसकी बहू ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर दक्षिण पुलिस ने सीटू निवासी मोहम्मदीपुर थाना नारखी, बंटी यादव निवासी शंभूनगर थाना शिकोहाबाद को नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed