{"_id":"5741b94a4f1c1bb415690940","slug":"fired-home-the-message-of-awareness-to-save-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजागरण यात्रा निकाल दिया पानी बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजागरण यात्रा निकाल दिया पानी बचाओ का संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
पानी बचाने के लिए जनजागरण यात्रा निकाली गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खदीजा ट्रस्ट के तत्वावधान में पानी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पूर्व विधायक अजीम भाई के नेतृत्व में पानी पचाओ जनजागरण यात्रा का छठवां चरण रविवार को चला। विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जनजागरण यात्रा ने पानी बचानेे का संदेश दिया। इस मुहिम का लोगों ने समर्थन किया।
जनजागरण यात्रा करबला चौराहे से शुरू हुई। सपा नेता राजनरायन मुन्ना, बदन सिंह राठौर, रविंद्रलाल तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जनजागरण यात्रा करबला, देवनगर, महावीर नगर, सुहागनगर, हिमायूंपुर चौराहे से चलकर हिमांयूपुर नाले की पुलिया पर समाप्त हुई। जनता को जगाना है, पानी को बचाना है.., जीवन के बोल हैं, पानी अनमोल है आदि नारे लगाए। जगह जगह पर इस यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि आज एक पानी बाल्टी के पीछे भाई भाई को मार देता है। अगर हम एक लीटर पानी बचाने का संकल्प लें, तो देश में 125 करोड़ लीटर पानी बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रही है। पानी लाओ अभियान शुरू किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है, उन क्षेत्रों में पानी लाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। छुट्टन भाई, शाहिद अंसारी, निर्मल जैन, प्रभाष, राजा हादी जावेद, अजहर खां, शांतनु शर्मा, योगेश गर्ग, पूरन झा, विपिन, चंद्रमोहन, पंडित बब्बू तैलंग, बकील मंसूरी, राहील अख्तर, आमिर नवाज, रिफाकत, पप्पू, इसलाम रहे।