फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire in godown

ककरऊ कोठी के पास कबाड़े के गोदाम में लगी आग

Sat, 14 Dec 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
fire in godown
ककरउ गांव के समीप कबाड़े के गोदाम में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के ककरऊ कोठी के पास स्थित कबाड़े के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक हजारों का सामान जल गया।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के नगला बरी निवासी आदिल पुत्र इस्लाम का थाना उत्तर के ककरऊ कोठी के पास टीएनआर ट्रेडर्स के नाम से कबाड़े की खरीदारी करते हैं। उनके कबाड़े के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख कर लोगों ने इसकी तो सूचना तत्काल गोदाम संचालक को दी। उन्होंने दमकल व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के साथ फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक गोदाम के अंदर रखी रद्दी व अन्य कबाड़ा जल चुका था। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी जशवीर सिंह ने बताया कि कबाड़े के गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर रखा सामान जल गया। गोदाम में आग बुझाने के संयंत्र लगे थे कि नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed