{"_id":"61e9ac6665800b7b30439313","slug":"fire-in-fruit-market-six-shops-burnt-to-ashes-firozabad-news-agr5218904199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल मंडी में आग, छह दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल मंडी में आग, छह दुकानें जलकर राख
विज्ञापन
फल मंडी में आग, छह दुकानें जलकर राख
फिरोजाबाद। कोटला रोड फल मंडी में आग लगने से छह दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की सूचना पर दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कोटला रोड स्थित गल्ला एवं फल मंडी में गफ्फार, शाकीर, यूसुफ, अली अहमद, संतोष गुप्ता और नईम का फल का कारोबार है। बृहस्पतिवार देर रात अचानक दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों से उठती आग की लपटों को देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आग पर काबू पाने के साथ ही फायर विभाग, पुलिस और दुकान स्वामियों को सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर घटना की सूचना पर नगर विधायक मनीष असीजा के साथ कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे और फायर स्टेशन प्रभारी दुुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।