फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire

नगला भाऊ स्थित ग्लास फैक्टरी में लगी आग, आग बुझाने में जुटी चार दमकल

Sat, 05 Dec 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
fire
नगला भाऊ स्थित मैसर्स फिरोजाबाद सेरेमिक्स फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंची फाय? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के नगला भाऊ स्थित न्यू आनंद ग्लास फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से वहां रखा कांच का माल तथा कार्टून जल गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग सेे लाखों रुपया का सामान जल गया है।
विज्ञापन

नगला भाऊ स्थित मैं. न्यू आनंद ग्लास फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई।
सूचना मिलने पर एफएसओ दुर्गेश कुमार दो गाड़ियों के साथ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। मौके पर देखा तो आग पैकिंग के सामान में फैल चुकी थी। तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग कांच के सामान में लगी होने के कारण पुलिस लाइन के साथ-साथ टूंडला से फायर ब्रिगेड की टीम को बुला लिया। टूंडला के एफएसओ लाखन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सीएफओ जशवीर सिंह ने कहा कि ग्लास फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आग बिजली के शार्टसर्किट से लगने की संभावना है। शनिवार को तड़के साढ़े तीन बजे हिमायूंपुर में स्थित मै. शिवागम फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को सुमित गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीएफओ जशवीर सिंह एवं एफएसओ दुर्गेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों फायर यूनिट आग बुझाने के लिए जुट गई। एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाकर सुबह तक आग पर काबू पाया। आग बिजली शार्टसर्किट से लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed