फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire

मिनट दर मिनट काठ बाजार की आग

Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
fire
रामलीला मैदान स्थित काठ बाजार में भीषण आग लगने के दौरान दुकानों के अंदर रखी मशीनरी जलती हुई - फोटो : FIROZABAD
थिनर व केमिकल के कारण भड़की आग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सीएफओ जशवीर सिंह ने बताया कि जो दुकानें आग में जली हैं। वह लकड़ी के कुर्सी, मेज बनाने के लिए फेवीकॉल व थिनर का प्रयोग करते हैं। दो दुकानों में थिनर रखा होने के कारण आग काफी तेजी से फैली। थिनर की कट्टी फटने के साथ आग ने पास की दूसरी दुकानों की ओर तेजी से बढ़ी।
गनीमत रही नहीं फंटे गैस सिलिंडर
जिन दुकानों में आग लगी थी, उनमें एलपीजी के दो छोटे सिलिंडर पांच किलोग्राम वाले रखे थे। फायर ब्रिगेड की टीम इन सिलिंडरों को पानी डालकर ठंडा करती रही। इस कारण यह सिलिंडर नहीं फटे। यदि सिलिंडर फटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

खर्च हुआ ढाई लाख लीटर पानी
सीएफओ जशवीर सिंह की मानें तो काठ बाजार की आग बुझाने में करीब ढाई लाख लीटर से अधिक पानी खर्च हो गया। रामलीला प्रांगण स्थित पानी की टंकी से पानी भरने का कोई सिस्टम नहीं होने के कारण ट्रामा सेंटर तक दौड़ना पड़ा। इसके कारण दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि काठ बाजार में हाइड्रेंट प्वाइंट बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के काठ बाजार में आग बिजली के शार्टसर्किट से लगी थी। आग को पांच घंटे में 13 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से काबू पा लिया। 16 दुकानदारों का करीब 20 लाख से अधिक की हानि हुई है। छह का आंशिक नुकसान हुआ है।

जशवीर सिंह सीएफओ फिरोजाबाद।
भीषण अग्निकांड में जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं उनके साथ पूरी संवेदना है। डीएम से नुकसान के संबंध में बातचीत हुई है। पूरी स्थिति से शासन को भी अवगत कराया गया है।
मनीष असीजा - सदर विधायक
मिनट दर मिनट काठ बाजार की आग
9.45 बजे शार्टसर्किट से लगी आग।
10.00 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने पहुंची।
10.10 बजे एसओ उत्तर नीरज मिश्रा, एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक पहुंचे।
10.20 बजे फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ियां पहुंची।
10.30 बजे दुकानदार पहुंचने लगे।
10.40 बजे एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह पहुंचे।
10.42 बजे एसपी देहात राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।
10.45 बजे नगर विधायक मनीष असीजा, एसएसपी सचिंद्र पटेल रामलीला प्रांगण में पहुंचे।
10.50 बजे जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं टूंडला की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं।
11.00 बजे अधिकांश दुकानों से रोड साइड से सामान निकालकर बाहर किया।
12.00 बजे करहल सहित मैनपुरी की दो गाड़ियां पहुंची।
12.30 बजे आग बुझाने को जुटे रहे फायरकर्मी।
1.00 बजे आग थमने के साथ दुकानदारों ने पक्की दुकानों से निकाला सामान को रखना शुरू किया।
2.00 बजे तक अधिकांश दुकानदारों ने सामान को दुकानों के अंदर रखा।
2.30 बजे तक दुकानदार घरों को ले गए कुछ सामान।
3.00 बजे आग पूरी तरह से हुई शांत, फायर कर्मियों ने एक गाड़ी मौके पर छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed